SDM-CO के अचानक निरीक्षण से ARTO कार्यालय में मचा हड़कंप, तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। उरई स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) में बुधवार को सदर एसडीएम उत्तम कुमार और सीओ ने अचानक निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सदर एसडीएम उत्तम कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और कामकाज की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ARTO कार्यालय परिसर में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कार्यालय में अनधिकृत रूप से घूमने वाले लोगों की मौजूदगी को लेकर भी जानकारी ली।
SDM और CO के अचानक निरीक्षण को लेकर कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
#jalaun #orai #arto #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026