लखीमपुर: रामपुर गोकुल के पास ससुराल जा रही बाइक सवार महिला सड़क हादसे में हुई घायल, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
लखीमपुर खीरी के बैरागर गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी जूही अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर आज बखरी गांव से अपनी ससुराल बैरागर आ रही थी। रास्ते में रामपुर गोकुल के पास बाइक के सामने आवारा कर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और जूही सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में जूही की मौत हो गई है।