लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। भीषण गर्मी से लोगों राहत देने के लिए लखीमपुर नगरपालिका ने अभियान चलाया है। लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा के आदेश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर बुधवार को नगरपालिका के टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव कराया गया है।