लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान विगत 24 घंटे में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।