लखीमपुर: देवरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, फुफेरे भाई ने जताई हत्या की आशंका
हैदराबाद थाना क्षेत्र देवरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़रिया गांव निवासी युवक अतीश का गांव में पेड़ में फंदे से लटका हुआ ग्रामीणों को मिला था। आतिश बीते दिन रोहित के घर देवरिया गांव गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के फुफेरे भाई रोहित ने हत्या की आशंका जताई है।