लखीमपुर: सावित्री नगर मोहल्ले में बिजली की समस्या से परेशान मोहल्ले वासी पहुंचे जिलाधिकारी आवास
शहर के सावित्री नगर मोहल्ला शकुंतला प्लाईवुड के पीछे के इलाके में बिजली के जर्जर तार खराब हो जाने के कारण बीती बुधवार रात से इलाके में विद्युत सप्लाई ठप है। शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिसके कारण लोगों को गर्मी में रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आक्रोशित मोहल्ला वासी गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी आवास पहुंचे हैं।