गंभीर सिर की चोट के बाद 94 वर्षीय बुजुर्ग हेली एम्बुलेंस से एम्स रेफर
उत्तरकाशी। तहसील भटवाड़ी के मेन मार्केट निवासी 94 वर्षीय हरि सिंह राणा पुत्र हंस राम राणा रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गिरने से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उत्तरकाशी लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) होने की जानकारी दी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी।
परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने तत्काल हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद हरि सिंह राणा को शाम करीब 4:50 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रवाना किया गया।
#Uttarkashi #HarisinghRana #HeadInjury #HeliAmbulance #AIIMSRishikesh #UttarakhandNews #UttarkashiNews #Joshiyara #Bhattwari #DistrictHospitalUttarkashi #BreakingNews #HealthNews #HeliEmergency
Puraula, Uttarkashi | Sep 20, 2026