उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित माधवनगर क्षेत्र में रोड रेज का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जिला पंचायत कार्यालय के पास, दमदमा मोड़ पर रास्ता देने और हॉर्न बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।कार पर पथराव और चाकूबाजी विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने न सिर्फ कार पर पथराव किया, बल्कि कार सवार लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दुखद घटना में यश मित्तल नामक युवक की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाईघटना की संवेदनशीलता को देखते हुए माधवनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और महज कुछ ही घंटों के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानून व्यवस्था और सख्त कार्रवाई का कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने आरोपियों का सरेराह जुलूस भी निकाला।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ujjain #Madhavnagar #Crimenews