भरसार विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत से भड़के साथी स्टूडेंट्स, खुल स्वास्थ्य विभाग की पोल, सवालों के जवाब कौन देगा?
पौड़ी गढ़वाल स्थित भरसार विश्वविद्यालय में 23 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद छात्रा को समय पर उपचार नहीं मिल सका। घटना के बाद साथी छात्रों में आक्रोश है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और समय पर इलाज उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की मौत के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मौत के वास्तविक कारण क्या हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
#भरसारविश्वविद्यालय #PauriGarhwal #UttarakhandNews #BreakingNews #StudentDeath #उत्तराखंड_समाचार #pahadsamachar