अजयगढ़: जनविश्वास अभियान की तैयारियां तेज़, अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों के तहत प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। एसडीएम के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत मकरी, भखरी, भदैया, नरदहा और देवलपुर का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व,