गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के लोनी में आचार की फेरी लगाने वाले युवक से बदमाशों ने पिस्टल के दम पर 1 हजार रुपए लूटे, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के लोनी में आचार की फेरी लगाने वाले ओमवीर नाम के युवक से सोमवार शाम करीब 5 बजे पिस्टल के बल पर बदमाशों ने 1 हजार रुपए लूट लिए। ओमवीर ने बताया कि वो शकलपुरा गांव के पास स्थित नहर पर फेरी लगाने के बाद पानी पीकर बैठ गए थे, उसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 युवक आए। 1 युवक बाइक को लेकर आगे चला गया।