गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आकाश उर्फ विशाल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बित्रावन सोसायटी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 14 फरवरी को वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।