गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से RR यूनिट चुराने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 RR यूनिट बरामद
थाना लोनी पुलिस टीम ने मोबाइल टावर से RR यूनिट चोरी करने वाले नजमुद्दीन और साहिल नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को सोमवार शाम करीब 5 बजे चौकी क्षेत्र अशोक विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी किये उपकरण 2 RR यूनिट बरामद हुए हैं।