गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में कार सवार ने युवक को बोनट पर बैठाकर घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद हुई
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में बीते रविवार देर रात कार सवार के द्वारा युवक को कार के बोनट पर बिठाकर घसीटने का मामला सामने आया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जैसे ही कार के सामने आया, तुरंत ही चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा दिया।