👮 लंबित शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 पुलिसकर्मी सम्मानित
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने पिंजौर और चंडीमंदिर थानों के साथ आर्थिक अपराध शाखा-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों सहित लंबित जांचों की प्रगति जानी। जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लें और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो।
🔎 डीसीपी ने मालखाने, हथियारों, रिकॉर्ड रूम और जब्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से बातचीत कर ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतें भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
🦺 सर्दी और धुंध में ड्यूटी करने वाले राइडर और फील्ड जवानों को विंटर रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित की गईं, ताकि कम दृश्यता में भी वाहन चालकों को जवान दूर से दिखाई दें।
👏 उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसीपी ने 12 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल और आर्थिक अपराध शाखा-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सुलेंद्र सिंह भी शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन, आईपीएस ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और जांच में पारदर्शिता पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता है।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia