सागर नगर: भगवानगंज में ऑटोमोबाइल और कृषि यंत्र की दुकान में लगी भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
सागर शहर के भगवानगंज स्थित कृषि यंत्र और ऑटो मोबाइल की दुकान में बीती देर रात आग लग गई। धुआं उठता देख मकान मालिक जागे और नीचे आकर देखा तो आग की लपटे उठ रही थी।पहली मंजिल पर सोए परिवार को घर से बाहर निकाला पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात है।