कैराना: कांधला के सलेमपुर गांव में दीपावली पर्व पर दीया जलाने जा रहे युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ की गई मारपीट
कांधला थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि कुलदीप नामक युवक दीपावली पर्व के अवसर पर दीया जलाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया और लाठी डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।