आबू रोड: आबूरोड नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता पाई संतोषजनक
आबूरोड में नगर पालिका द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिंगोनिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की, जो संतोषजनक पाई गई।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ने रसोई परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया