सहसवान: सहसवान कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सहसवान पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसी अहमद पुत्र अजीज अहमद, निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामिनी, थाना सहसवान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को जोनेरा जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।