कवर्धा: ग्राम गेगरा में शराब के नशे में अनियंत्रित होकर खेत में गिरा बाइक सवार व्यक्ति, अस्पताल में भर्ती
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गेगरा का है।जहा आशीष नाम के एक युवक ने डायल 112 की टीम को सूचना दिया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क किनारे खेत में गिरकर घायल पड़ा हुआ है।जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने पिपरिया अस्पताल में भर्ती किया है।