कवर्धा: सरोधा के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले एक आरोपी 02.340KG गांजा के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरोधा के पास का है। जहा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी फलेश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कांपा को 02.340 KG कीमती 18000 रु गांजा के साथ कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी के ऊपर कोतवाली पुलिस ने 20 B NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।