कवर्धा: अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को 33 पाव देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस की टीम भोरमदेव तिराहा से किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी यशवंत वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी नाउडीह को 33 पाव देशी शराब के साथ भोरमदेव तिराहा के पास गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक बाइक भी जप्त किया गया है।वही इस मामले मे आरोपी के ऊपर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।