कवर्धा: नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को ग्राम पवरजली से दामापुर चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुरुवार को दामापुर चौकी पुलिस ने चंद घंटों के भीतर नाबालिक बालिका से छेड़ छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है।दरअसल आज दामापुर चौकी नाबालिग बालिका के पिता ने शिकायत दर्ज कराया कि अनिल राजपूत पिता लुकन राजपूत नाम का एक लड़का उसकी नाबालिग बालिका से छेड़ छाड़ किया है।जिसकी शिकायत पर चंद घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 354 के तहत भेजा जेल।