Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*भारी वाहनों से बिजली तार टूटने पर नगर परिषद उपाध्यक्ष नाराज,रातभर अंधेरे में रहे शहर के कई इलाके* सिमडेगा। भारी वाहनों के गुजरने के कारण शहर के कई स्थानों पर बिजली के तार कटने से विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते शहर के कई लोग रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। आरोप है कि भारी वाहन के गुजर जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त बिजली तारों को समय पर दोबारा नहीं जोड़ा गया। मामले को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण बिजली तार टूटना और इसके बाद लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहना गंभीर समस्या है। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त तारों को जल्द दुरुस्त कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को रातभर अंधेरे में रहने से काफी परेशानी हुई। ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो,इसके लिए भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान बिजली तारों की सुरक्षा और तत्काल मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Simdega, Simdega | Aug 13, 2026