फर्रुखाबाद: भाजपा नगर महामंत्री ने अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए फतेहगढ़ डीएम से की शिकायत
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर भाजपा नगर महामंत्री सुमित कटियार ने फतेहगढ़ इकाई के पदाधिकारियों के साथ पहुँचकर डीएम डॉ अंकुर लाठर से शिकायत की है। नगर महामंत्री सुमित कटियार ने आरोप लगाते हुए बताया कि कई अस्पताल बिना मानकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के संचालित हो रहे हैं। जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है। कई अवैध अस्पतालों में मरीजों की जान भी जा चुकी है।