चांडिल बाजार स्थित श्री श्याम मेडिकल के तत्वावधान में सोमवार शाम 4 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जमशेदपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ आदिल रशीद ने करीब 120 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाईयां का भी वितरण किया गया।