बगोदर: बगोदर पुलिस ने महिला से सोने की कानबाली की छिनतई के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव की बुजुर्ग महिला सीता देवी से तीन आपराधियों ने रविवार को सोने की कानबाली छिनतई कर लिया था।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छिनी गई सोने के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह भेज दिया। मामले की जानकारी बगोदर थाना प्रभारी राजेश ने सोमवार की शाम आठ बजे दी।