बेगूसराय: बेगूसराय की डीएम रुचि पांडेय का अलग अंदाज, अचानक खेत में पहुंचीं और खुद हाथों से कटाई की
बेगूसराय की डीएम रुचि पांडेय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब डीएम साहिबा अचानक खेत में पहुंचीं और खुद हाथों में हँसुआ लेकर धान की कटनी करने लगीं। खेत में डीएम को इस अंदाज में देखकर वहां मौजूद किसान और अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, कृषि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम के दौरान डीएम ने खुद खेत में उतरकर धान की कटनी की और फसल उत्पादन