घाटमपुर: मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बलात्कार के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
घाटमपुर पुलिस ने बलात्कार के वांछित आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया है।आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बम्बा रोड स्थित सागर हाईवे के पास से पकड़ा गया।थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस टीम लंबे समय से वांछित अभियुक्त की तलाश में लगी हुई थी मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।