कसडोल: स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल में शाला विकास समिति का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कसडोल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में अजय साहू ने 37 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।अजय साहू वर्तमान में नगर पंचायत कसडोल के सभापति के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं,वहीं कमल श्रीवास ने 18 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।