बौंसी: खिड्डी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Bausi, Banka | Mar 17, 2026 रजौन के खिड्डी मोड़ के पास मंगलवार करीब 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोराडीह निवासी सतीश कुमार, प्रमोद कुमार और रितेश कुमार जमीन संबंधी कार्य से अमरपुर जा रहे थे। इसी दौरान खिड्डी मोड़ के समीप अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीनों युवक सवार थे।