जयसिंहनगर: सीएम राइज स्कूल मैदान में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, विधायक, एसडीएम और जनपद सीईओ रहे मौजूद
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सीएम राइज स्कूल मैदान में मंगलवार की शाम 7 बजे लगभग ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक, एसडीएम जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर सीईओ अशोक मरावी की उपस्थिति में प्रेरणा उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया।