जयसिंहनगर: झिरिया धान खरीदी केंद्र से धान लेकर जा रहे ट्रक चालक का चरहेट में किराना दुकान पर धान उतारने का वीडियो हुआ वायरल
जिले के अंतिम छोर में स्थित धान खरीदी केंद्र झिरिया से धान उठाव लेकर जा रहे ट्रक चालक द्वारा चरहेट के किराना दुकान में धान उतारने का वीडियो सोशल में मंगलवार की शाम 4 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि यह वीडियो चरहेट के किराना दुकान के सामने का विगत दिनों का है।जहां पर धान परिवहन में लगे ट्रक चालक द्वारा धान खरीदी उतारी जा रही।