जयसिंहनगर: नगर के तहसील तिराहे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत व 7 लोग हुए घायल
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील तिराहे के पास सोमवार की सुबह 11 बजे लगभग तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 यू 6999 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का परिवार सवार था, और वह प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जा रहा था।