जयसिंहनगर: भुरका में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरका में मारपीट करने का मामला मंगलवार की शाम 5 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया शुभद्रा द्विवेदी पति चंद्रिका द्विवेदी निवासी भुरका ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ जमीनी विवाद में केशव द्विवेदी पुत्र बृजकिशोर द्विवेदी ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।