जयसिंहनगर: मोहनी में मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी में एक व्यक्ति साथ मारपीट करने का मामला सोमवार की शाम 7 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी रमाशंकर तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी निवासी मोहनी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ नंदलाल द्विवेदी, रोशन द्विवेदी मुकेश द्विवेदी ने मारपीट किया है।