जयसिंहनगर: सीएम राइज स्कूल मैदान में कलेक्टर के निर्देश पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सीएम राइज स्कूल मैदान में कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में आनन्द उत्सव के तहत सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आनंद उत्सव में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों, मण्डल अध्यक्ष जयसिंहनगर सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा आनंद का अनुभव लिया।