महरौनी: ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित बुक डिपो पर खुलेआम बेची जा रही अवैध शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित बुक डिपो पर खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वायरल होने वाला वीडियो आबकारी विभाग एवं पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। लोगों द्वारा दबी जुबान संबंधितों के संरक्षण में अवैध शराब बिक्री के आरोप लगाए जा रहे हैं।