लखीसराय: बरहरा गांव में 6 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के बरहरा गांव से 6 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के बरहरा गांव से इसी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश साव के पुत्र प्रवीण कुमार साहू को 6 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।