लखीसराय: शहर के नया बाजार ANM नर्सिंग स्कूल परिसर में स्टार्टअप पॉलिसी सभा का आयोजन कर छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण व पुरस्कृत
शहर के नया बाजार एएनएम नर्सिंग स्कूल परिसर में उद्योग विभाग स्टार्टअप पॉलिसी सभा का आयोजन कर एएनएम नर्सिंग स्कूल की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद छात्राओं से लिखित परीक्षा ली गई, परीक्षा के पश्चात छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुरुचि सिंह मौजूद रहे।