लखीसराय: जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम में श्रावणी मेला के पूर्व मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मिले जिलाधिकारी से तैयारी पर हुई चर्चा।
लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम के ट्रस्ट सदस्यों ने बुधवार को आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी रजनीकांत से मिले।दरअसल श्रावणी मेला में अशोक धाम मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भारी भीड़ होती है एवं एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को कोई कमी ना हो जिसको लेकर मंदिर के ट्रस्ट सदस्यों ने मिलकर जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें अवगत कराया