सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यपूरा और दावथ का निरीक्षण शुक्रवार को 06 बजे तक कायाकल्प की स्टेट टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। टीम में डीपीसी डॉ. संजीव कुमार मधुकर, डीपीएम डॉ. अंजू लता तथा स्टेट पिरामल के मुकेश कुमार शामिल थे।