पेटलावद: झोसर में वन विभाग के अधिकारियों पर वन समिति ने लगाए अवैध वसूली के आरोप
रविवार शाम 4 बजे ग्राम झोसर की वन समिति अध्य्क्ष हुकलिया पारगी, उपाध्यक्ष नाथू मेडा, सदस्य शैतान भूरिया सहित अन्य सदस्यो ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हमसे 600-600 रुपये अवैध रूप से लिए जा रहे हैं। और अपना अलग चौकीदार रखा गया है। जबकि समिति ने सर्व सहमति से समिति का चौकीदार रखा था।