पेटलावद: न्यायालय के आदेश पर ग्राम बरवेट में प्रशासन ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया
24 नवंबर को शाम 4 बजे पेटलावद विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबेट में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी अनुसार न्यायालय द्वारा शासन के पक्ष में आदेश देते हुए शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। जहां तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।