पेटलावद: पेटलावद शहर के तलावपाड़ा में प्रशासन ने 'नेकी की गाड़ी' के माध्यम से गरीब लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल किए वितरित
21 नवंबर को शाम 7 बजे पेटलावद शहर के तालावपाड़ा में प्रशासन के द्वारा आमजन को निशुल्क रूप से ठंड से बचाव हेतु कंबलो का वितरण किया गया। इस दौरान पेटलावद के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देश पर नेकी की गाड़ी के माध्यम से तलावपाड़ा में आज कंबलों का वितरण किया गया।