पेटलावद: ग्राम अमरहोली की महिला की गौतमपुरा में दीवार गिरने से मौत, मजदूरी की तलाश में गई थी
23 नवम्बर को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए ग्राम अमरहोली में रहने वाले कमलेश डामर ने बताया कि मेरी पत्नी गौतमपुरा में एक घर के निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रही थी जहां घर की अचानक दीवार गिर जाने से दीवार के नीचे दबने से मेरी पत्नी की मौत हो गई। मजदूरी की तलाश में हमारा परिवार गौतमपुरा की ओर पलायन पर था इस दौरान यह हादसा हो गया।