पेटलावद: बालाघाट जिले में सचिव के साथ हुई घटना के विरोध में पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी सचिव तीन दिन के अवकाश पर रहेंगे
23 नवंबर को शाम 4 बजे पेटलावद जनपद पंचायत सचिव संगठन द्वारा पेटलावद में जनपद पंचायत सीईओ के नाम एक आवेदन देकर बताया कि बालाघाट जिले में एक सचिव का असमय निधन हो गया है। सचिव पर बेवजह कार्यों का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके विरोध में पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त सचिव तीन दिवसीय अवकाश पर रहेंगे। इस अवधि में कोई भी शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा