पेटलावद: झकनावदा में सकल राठौड़ समाज के अध्यक्ष बने जितेंद्र राठौड़, नवीन कार्यकारिणी का गठन
23 नवंबर को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए सकल राठौड़ समाज झकनावदा के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि झकनावदा में सकल राठौड़ समाज की बैठक का आयोजन किया गया था, इसके माध्यम से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मुझे अध्यक्ष पद पर सर्व समाधि से मनोनीत किया गया वहीं समस्त पदाधिकारीयो की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई।