तेंदूखेड़ा: ग्राम दोनी में ग्रामीणों की मुस्तैदी से भैंस चोर गिरोह पकड़ा, पिकअप जब्त
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता और तेंदूखेड़ा व जबेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से भैंस चोरी करने वाले गिरोह को दोनी ग्राम में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानि रात्रि पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी भैंसों को पिकअप वाहन में लोड कर भागने की फिराक में थे।