बाढ़ से जूझ रही जनता को सरकार ने बेसहारा छोड़ा : माले
• आरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच माले का राहत सामग्री वितरण
• आइसा व आरवाइए की टीम राहत अभियान जारी
• भोजपुर में तीन दिनों तक चलेगा राहत सामग्री वितरण
आरा, 22.9.26
भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की भोजपुर इकाइयों ने आज दूसरे दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. जिले के सर्वाधिक प्रभावित प्रखंडों में से एक आरा के रामापुर सनदिया पंचायत में बाढ़ का संकट झेल रहे ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और राशन पैकेट का वितरण किया. इन राशन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस शामिल हैं.
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026